धमतरी

आरएसएस का पथ संचलन, जगह-जगह स्वागत
06-Oct-2022 3:45 PM
आरएसएस का पथ संचलन, जगह-जगह  स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 अक्टूबर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को विजयादशमी का पर्व मनाया। इस मौके पर शहर में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। शहर के अंदर निकाले गए पथ संचलन का शहर वासियों ने फूलों से स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने शौर्य का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ।

दोपहर 2 बजे संघ द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद निकला पथ संचलन रामबाग, गणेश चौक, सदर बाजार, चमेली चौक, गोलबाजार, मकई चौक, रत्नाबांधा चौक, शिव चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा।

भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने की जरुरत
अतिथियों ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए देशहित में काम करने की प्रेरणा दी। कहा कि विजयदशमी का दिन संघ का स्थापना दिवस भी है। साथ ही अधर्म पर धर्म के जीत का प्रतीक भी है। वर्तमान परिस्थितियों को चुनौती मानते हुए इसे स्वीकार कर सत्य के साथ भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इसके बाद स्वयंसेवकों ने रोमांचक शौर्य का प्रदर्शन किया।


अन्य पोस्ट