राजनांदगांव

विजयादशमी पर डीआईजी ने की शस्त्रों की पूजा-अर्चना
06-Oct-2022 3:48 PM
विजयादशमी पर डीआईजी ने की शस्त्रों की पूजा-अर्चना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 अक्टूबर।
रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने विजयादशमी पर्व पर विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की।
मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव पुलिस लाईन में शस्त्रागार में सुबह 11 बजे विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना डीआईजी रामगोपाल गर्ग और एसपी प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा किया गया। शस्त्र पूजा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू)  पद्मश्री तवंर, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स अजीत ओगरे, उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा एवं थाना प्रभारी कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, सोमनी, तुमड़ीबोड़ व रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन, रक्षित केन्द्र के अधिकारी कर्मचारी पूजा में शामिल हुए। साथ ही किसी निर्दोष पर शस्त्र का कभी भी उपयोग न करने तथा असहाय आमजनों की रक्षा करने का संकल्प राजनांदगांव पुलिस द्वारा लिया गया। उपस्थित स्टाफ  को प्रसाद का वितरण किया गया। इसके अलावा जिले के समस्त थाना, चौकी, कैम्पों में भी शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारियों ने स्टाफ  की मौजूदगी में शस्त्र पूजन किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news