महासमुन्द

तोषगांव से निकले गांधी पदयात्रा का राजपुर में समापन
06-Oct-2022 5:09 PM
तोषगांव से निकले गांधी पदयात्रा का राजपुर में समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 6 अक्टूबर। 
ग्राम तोषगांव से निकले 81 वी वार्षिक गांधी सप्ताह पदयात्रा का समापन फुलझर प्राथमिक शाला राजपुर में 2 अकटुबर को भब्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ।
जन जागरण अभियान गांधी पदयात्रा ग्राम तोषगाव के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पण्डित जयदेव सतपथी द्वारा 2 अक्टूबर 1942 से प्रारम्भ की गई थी, जो आज पर्यन्त तक जारी है, 2 अक्टूबर को ग्राम राजपुर पथरला में गांधी पदयात्रा का समापन व पं जयदेव सतपथी के मूर्ति का नव कलेवर का अनावरण सुवर्धन प्रधान एवं ज्वलंत नेत्रा भोई के करकमलों से सम्पन्न हुआ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,कर्मवीर लाल बहादुर शास्त्री एवं फुलझरिया बापू पं जयदेव सतपथी एव पं लक्ष्मण सतपथी को याद कर 81 वी पदयात्रा का समापन किया गया।समापन कार्यक्रम में हेमन्त पात्रो,सुवर्धन प्रधान आदि उपस्थित थे।

पदयात्रा के वर्तमान संचालक पण्डित विद्याभूषण सतपथी ने  समापन समारोह में कहा कि यह पदयात्रा आप लोगों के साथ सहयोग एवं आशीर्वाद से चल रहा है,आप लोगो का जब तक साथ मिलेगा तब तक यह पदयात्रा चलते रहेगा,आगे उन्होंने कहा कि हर वर्ष पदयात्रा में नया नया नवाचार किया जाता है, कार्यक्रम में विधायक किस्मत लाल नंद, गढफ़ुलझर के राजा राजभानु सिंह ,कृषि उपज समिति मंडी के उपाध्यक्ष राजा अग्रवाल,पण्डित नित्यानंद मिश्रा,सिख समाज के अध्यक्ष रणजीत सिंह आहूजा,मुस्लिम समाज से आशिक हुसेन,स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष अमृत पटेल उपस्थित थे,संजय शर्मा सहित नगर व अंचल के सैकड़ो प्रबुद्धजन उपस्थित थे,मंच संचालन राजाराम पटेल ने अपने ओजस्वी वाणी से किया,अंत मे विश्वजीत गुप्ता कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी का  आभार ब्यक्त किया।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान
देने वालों को ा फुलझर रत्न
गांधी पदयात्रा के दौरान विगत 1 अकटुबर को के जी कान्वेंट स्कूल सरायपाली में फुलझर रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें दर्जनों लोगों का सम्मान किया गया।सम्मानित होने वालों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली एलिजाबेथ दास (दास सिस्टर) को फुलझर रत्न से सम्मानित किया गया। साहित्य व शिक्षा के लिए चन्द्रमणी प्रधान,खेलकूद के लिए रविशंकर साहू,मंच संचालक के रूप में खेमराज पटेल,प्रखर वक्ता के लिए तरुण दास,समाज सेवा के लिए जितेंद्र सतपथी,उत्कृष्ठ कृषक के लिए भरत पटेल,गौ सेवा के लिए माटी के लाल सेवा समिति,ब्लड डोनेशन एवं फ्री कोचिंग के लिए रक्तदान सेवा समिति मुस्तफीज आलम व पुरुषोत्तम प्रधान को, मुक्तिधाम सेवा हेतु मुक्तिधाम सेवा समिति को,कला व संगीत के लिए रोहित प्रधान,उत्कृष्ठ शिक्षक के लिए भोजराज प्रधान को ,हिन्द की सेना हेतु अमन कलेत जो कि अभी लेफ्टिनेंट कर्नल है,हिन्द की सेना हेतु नीलेश प्रधान जो कि फाइटर प्लेन के पायलट है,जनजागरण हेतु भगतराम वधवा ,मेधावी स्टार्टअप के लिए अभिनव सतपथी को प्रदान किया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news