दन्तेवाड़ा
सिंदूर खेला के साथ दी मां दुर्गा को विदाई
06-Oct-2022 8:42 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 6 अक्टूबर। बंगीय समाज के द्वारा मनाये जाने वाले शारदीय नवरात्रि का समापन दशमी के दिन हो गया। मां दुर्गा के विसर्जन से पहले मां का श्रृंगार किया और साथ मेंं सिन्दूर भी लगाया गया। बंगाली क्लब में नवरात्र के छठवें दिन दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। सभी महिलाएं आपस में सिंदूर खेलकर सुख शांति की कामना की। मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया गया और गाजे बाजे की धुन पर नाचते गाते भक्तों ने मां दुर्गा को विदाई दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे