दन्तेवाड़ा

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक से ग्रामीण खेलों को बढ़ावा
06-Oct-2022 8:53 PM
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक से ग्रामीण खेलों को बढ़ावा

दंतेवाड़ा, 6 अक्टूबर। राज्य में गुरुवार से  छत्तीसगढिय़ा ओलिंपिक की शुरुआत की गई। इसी संदर्भ में जिले में आज से दंतेवाड़ा विकासखण्ड अन्तर्गत कतियाररास से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरुआत की गई है।

प्रथम चरण में राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से बच्चे और युवा खेलों में शामिल होते नजर आए। कबड्डी, भौंरा, कंचा और 100 मीटर दौड़, में बड़ी उत्साह के साथ बालक, बालिकाओं, युवा वर्गों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। गांंव-गांंव से प्रतिभावान खिलाडिय़ों निकलकर क्षेत्र का नाम रोशन करने बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। इस ओलंपिक के माध्यम से स्थानीय युवाओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और ग्रामीण क्षेत्रों के समूहों को राज्य के  संस्कृतिक खेल का हिस्सा बन रहे हैं। हर वर्ग सुमूह को  खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। राज्य शासन के प्रयास से जिले के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को अवसर अनुसार अपनी क्षमता प्रदर्शित कर रहे है।

पारंपरिक खेलों में 14 विधाएं
छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेल में 14 विधाएं शामिल की गई है। जिसमें दलीय एवं एकल श्रेणी में खेल का आयोजन होगा। दलीय खेलों में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बाटी (कंचा) व एकल खेल में गेड़ी दौड़, बिल्लस, फुगड़ी, भंवरा, 100 मी. दौड़ और लम्बी कूद शामिल हैं जिले में आज  से राजीव युवा मितान क्लब स्तर से शुरुआत हुई है।

तीन श्रेणियों में  खेल की हुई  शुरुआत
इस खेल में हर आयु वर्ग को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है।प्रथम वर्ग में 18 वर्ष तक के बच्चे, द्वितीय वर्ग में 18-40 वर्ष के युवा वर्ग,तृतीय श्रेणी में  40 वर्ष से अधिक इन तीन श्रेणियों में महिला/पुरुष दोनों वर्ग में होंगे प्रतिस्पर्धा होगी। राजीव युवा मितान क्लब स्तर -06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022, जोन स्तर -15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022, विकासखण्ड स्तर-27 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2022, जिला स्तर-17 नवंबर से 26 नवम्बर 2022, संभाग स्तर-05 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 2022, राज्य स्तर- 28 दिसम्बर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक आयोजन होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news