कोण्डागांव

भाजपा अजजा मोर्चा का चक्काजाम कल
06-Oct-2022 8:57 PM
भाजपा अजजा मोर्चा का चक्काजाम कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 अक्टूबर।
अटल सदन भाजपा कार्यालय कोण्डागांव में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक आहुत की गई। यह बैठक कार्यक्रम प्रभारी दिनेश कश्यप के नेतृत्व की गई, जिसमें 8 अक्टूबर को होने वाले चक्काजाम की रूपरेखा तैयार की गई और यह निर्णय लिया गया कि पूरे संभाग से लगभग दस हजार की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता कोण्डागांव चक्काजाम में सम्मिलित होंगे और इस आदिवासी विरोधी कांग्रेस सरकार को नींद से जगाएंगे।

इस बैठक में मुख्य रूप से लता उसेंडी जी, सुभाऊ कश्यप जी, लच्छू कश्यप, ब्रम्हानंद नेताम, राजाराम तोड़ेम, सतीश लाटिया नंदलाल मुड़ामी, रूपसिंह मंडावी, समुंदसाय कच्छ, मनोज जैन, संजीव पोयाम, तारा ठाकुर, एनबती कोर्राम, आशाराम नेताम, राधेलाल नाग, जितेंद्र सुराना, प्रदीप नाग, गौरव ठाकुर, सखाराम कोर्राम व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news