रायपुर

संभ्रांत परिवारों के सात युवक होटल में जुआं खेलते गिरफ्तार
06-Oct-2022 9:40 PM
संभ्रांत परिवारों के सात युवक होटल में जुआं खेलते गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अगस्त।
संभ्रांत परिवारों के सात युवकों को तेलीबांधा पुलिस ने जुआ खेलते  गिरफ्तार कर 57,700 रूपए जब्त किया।

मुखबिर ने तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी थी कि  होटल टाईटन परिसर में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। इस पर  थाना प्रभारी  के नेतृत्व में  टीम ने होटल  जाकर देखा तो  कुछ व्यक्ति ताशपत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। जिस पर  घेराबंदी कर ताशपत्ती से जुआ खेलते सभी 07 जुआरियों को गिरफ्तार कर दांव पर लगे स 57,700 रूपए जप्त कर  धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर किया।

गिरफ्तार आरोपियों में जश्मीत सिंह निवासी गुरूद्वारे के पास तेलीबांधा, हरजश सिंह  निवासी सुंदर नगर, डी.डी.नगर, सोम मिश्रा  निवासी भारत माता चौक, गुढ़ियारी, अनुराग गोस्वामी  निवासी शंकर नगर सिविल लाईन्स, रजत श्रीवास्तव  निवासी शंकर नगर सिविल लाईन्स, अनुराग चौक  निवासी अवंती विहार तेलीबांधा, और विजय पंजवानी निवासी अवंती विहार तेलीबांधा रायपुर।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news