राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अक्टूबर। मौसमी फलों के रूप में सीताफल शहर में पहुंच गया है। सीताफल के शौकीन इसकी खरीदी करने सडक़ किनारे लगे पसरा और ठेलों में पहुंच रहे हैं। बालोद जिले की डौंडीलोहारा की रहने वाली राधाबाई भी सीताफल की बिक्री करने शहर पहुंची है। राधाबाई सीताफल की बिक्री करने सडक़ किनारे पसरा लगाई हुई है। वह टोकरीभर सीताफल 250 रुपए में बिक्री कर रही है। इधर सीताफल की खरीदी करने लोग इसकी महक से भी पहुंच रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह फल में पोषक तत्वों से भरा होता है। इसमें जरूरी मिनरल और विटामिन पाए जाते हैं। इसका स्वाद मीठा होता है। इस फल के सेवन से विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, पोटेशियम, कॉपर और मैगेनिशयम की कमी को पूरा किया जा सकता है। सीताफल में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। इसके अलावा वजन घटाने में मददगार साबित होता है। वहीं डायबिटीज में फायदेमंद, हड्डियों को मजबूत बनाने में भी यह फल कारगर साबित होता है।
शहर में मौसमी फलों के शौकीन लोग फलों की आवक होते ही खरीदी करने भी पहुंच जाते हैं। हालांकि शुरूआती दौर में मौसमी फलों के दाम ऊंचे होते हैं। वहीं आवक बढऩे के बाद फलों की कीमत में गिरावट भी देखी जाती है। ऐसे में शुरूआती दौर में सीताफल के दाम टोकरीभर 250 रुपए कीमत है। वहीं आगामी दिनों में इसकी आवक बढऩे से इसके दाम में भी गिरावट आने की संभावना है।