महासमुन्द

संसदीय सचिव ने खेला गिल्ली-डंडा
07-Oct-2022 3:33 PM
संसदीय सचिव ने खेला गिल्ली-डंडा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 अक्टूबर।
जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में कल गुरुवार 6 अक्टूबर को संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर ने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने अपने खिलाडिय़ों संग बचपन में खेले जाने वाले खेल गिल्ली डंडा, बांटी, कंचा, भौंरा और रस्साकसी खेलकर बचपन की यादों को ताजा किया। इस अवसर पर पार्षद महेन्द्र जैन, मनीष शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी उपस्थित थे। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विनोद चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हरेली पर्व के साथ ही तीज त्यौहार और छत्तीसगढ़ में खेले जाने वाले पारम्परिक खेल-कूद शुरू हो जाते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल और संस्कृति को सहेजने और लोगों को रूबरु कराने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन का निर्णय लिया। अब धीरे-धीरे गांव, कस्बे, नगरीय क्षेत्र का रूप लेने लगे है। नयी पीढ़ी के बच्चे अपने पारम्परिक खेल गतिविधियों को भूलते जा रहे हैं। इस तरह के आयोजन से आने वाले पीढिय़ों को अपनी संस्कृति एवं पारम्परिक खेल गतिविधियों से परिचित होंगी।  

इस मौके पर महिलाओं ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न पारम्परिक खेलों में बड़े ही उत्साह से भाग लिया। मालूम हो कि महासमुंद जिले में 6अक्टूबर से यह आयोजन 6 चरणों में हो रहा है। इसमें आयु वर्ग 18 तक, 18 से 40 और 40 आयुवर्ग से अधिक उम्र के लोग भाग ले सकते हैं। पहला चरण राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होगा। दूसरा जोन वार होगा इसमें आठ क्लब को मिला कर एक जोन होगा। यह 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होगा।
ग्राम पंचायत सोरिद के कबड्डी खिलाड़ी अब अपनी प्रेक्टिस मेट से कर सकेंगे। संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर की पहल पर खिलाडिय़ों को मेट प्रदान किया गया है। 

ल गुरूवार को छत्तीसगढि़य़ा ओलंपिक के शुभांरभ अवसर पर ससंदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बेहतर प्रदर्शन कर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करने का आव्हान किया। इस दौरान प्रमुख रूप से जनपद सदस्य आरीन चंद्राकर, व्यंकटेश चंद्राकर, रेखराज पटेल, सरपंच सेवती बाई ध्रुव, प्रह्लाद ध्रुव, पूर्व सरपंच, ईश्वर प्रसाद ध्रुव, रोमपाल चंद्राकर, दामिनी ध्रुव, कृष्ण ध्रुव, भोलेनाथ गंधर्व, सियाराम विश्वकर्मा, सोमनाथ यादव, नरेश ध्रुव, नीलकंठ ध्रुव, संजय साहू, चुन्नीलाल ध्रुव, सुखदेव ध्रुव, तुलाराम चंद्राकर आदि मौजूद थे। )

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक 14 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन खेल विधाओं में गिल्ली, डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी-कंचा, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भौंरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद की प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्ग में आयोजित की जानी है। इसमें 18 वर्ष तक, 18 से 40 और 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिला एवं पुरूष प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।

राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक पहले स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके बाद जोन स्तर पर 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक, विकासखण्ड, नगरीय क्लस्टर स्तर पर प्रतियोगिताएं 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक आयोजित की जाएंगी। जिले में चौथा और अंतिम स्तर जिला स्तर पर 17 नवम्बर से 26 नवम्बर तक आयोजित होगा। इसके बाद यहां के विजेता संभाग स्तर पर 05 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक आयोजित छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर छठवां स्तर का छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 28 दिसम्बर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक खेला जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news