रायपुर
भाजपा के बाद कांग्रेस का बस्तर पर फोकस मोहन, पुनिया, उल्का 9 से 4 दिन के दौरे पर
07-Oct-2022 5:49 PM
रायपुर, 7 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बस्तर के पांच दिनों के दौरे के बाद अब कांग्रेस भी आदिवासी बहुल अंचल पर फोकस करने जुट रही है।
बस्तर की 12 विधानसभाओं में कांग्रेस मैराथन बैठक करेगी। चार वर्ष पहले हुए चुनाव में कांग्रेस ने बस्तर में क्लीन स्वीप किया था।रविवार से होगी बस्तर में धुंआधार दौरे की शुरुवात। 12 अक्टूबर तक चार दिन मरकाम और पुनिया कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। मरकाम के साथ के साथ पुनिया और सप्तगिरि उल्का करेगे 4 दिन बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे।
इससे पहले मोहन मरकाम ने चार दिवसीय पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मन टटोला था। इसमें मिले फीडबैक के बाद बस्तर के संयुक्त दौरे का कार्यक्रम है।