रायपुर

लॉ एंड ऑर्डर पर राय: सीएम बघेल ने कहा — युपी जैसा यहां नहीं चलेगा कानून
07-Oct-2022 6:07 PM
लॉ एंड ऑर्डर पर राय: सीएम बघेल ने कहा — युपी जैसा यहां नहीं चलेगा कानून

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अक्टूबर। प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर किए गए सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि क्या उतर प्रदेश जैसी कानून-व्यवस्था चाहिए, जहां मंत्री का बेटा किसी को भी मार दे। भाजपा के राज्यों में सबके के लिए लॉ एन ऑर्डर अलग है, पर यहां ऐसा नहीं है। सबके लिए एक समान कानून है।

बघेल शुक्रवार को बस्तर में मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सभी मुखियाओं से मुलाकात करने के साथ बस्तर जिले में 173 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। बस्तर रवाना होने से पहले होने के लिए सीएम बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की। भाजपा की गोपनीय बैठक पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि बैठक में बहुत से नेताओं को बुलाया ही नहीं गया। भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।अविश्वास का वातावरण बना हुआ है। वहीं रमन सिंह के छत्तीसगढ़ में रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अच्छा है, अंगूर खट्टे हैं।पुनिया के दौरे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन-सत्ता का काम एक साथ चल रहा है। सभी जगहों की समीक्षा की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में कौन से कानून का राज चल रहा हैं भूपेश जी—मूणत

सीएम भूपेश बघेल के बयान पर बीजेपी का पलटवार किया है।पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वयं का नजरिया है।प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है कही पर चाकू चल रहा है तो कहीं पर छुरी।यहां साधु-संतों पर हमला हो रहा है। गांजा,चरस की बड़ी खेप छत्तीसगढ़ में आ रही है।मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की तुलना उत्तर प्रदेश से करते हैं।छत्तीसगढ़ एक खुशहाल समृद्ध राज्य है। यहां कभी लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा नहीं था। छत्तीसगढ़ में हत्या कॉमन बात हो गई है।मुख्यमंत्री हर चीज का उदाहरण उत्तर प्रदेश से देते हैं। मूणत ने पूछा कि छत्तीसगढ़ में कौन से कानून का राज चल रहा हैं भूपेश जी? बढ़ते अपराध की रोकथाम पर आपके पास  कोई जवाब नहीं है!आप चाहें,तो किसी को भी अपराधी बनाकर जेल भेज दें।आपसे सवाल पूछने वाले पत्रकार,विपक्ष के साथी और एक्टिविस्ट जेल में हैं?सियासी बयान देकर आप जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news