कांकेर

बाघ की खाल तस्करी में एक और गिरफ्तार
13-Oct-2022 9:45 PM
बाघ की खाल तस्करी में एक और गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 13 अक्टूबर।
कांकेर पुलिस  ने बाघ की खाल तस्करी में संलिप्त एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार8 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना की तस्दीक के दौरान सफेद रंग के स्कापियो क्रमांक सीजी 12 ए के 0256 में आरोपी नरोत्तम निषाद एवं मदन लाल मरकाम के संयुक्त आधिपत्य से बाघ की खाल बरामद की गई थी।
 
पुलिस अधीक्षक कांकेर  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अविनाश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  अनुराग झा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जानकारी दी कि आरोपी मनोज कुमार ध्रुव (39) ग्राम कोरगाँव थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागाँव उक्त बाघ के खाल की तस्करी में शामिल रहा है।

थाना पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी मनोज कुमार के पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ बाघ खाल के तस्करी एवं परिवहन में संलिप्त प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी  ग्राम कोरगाँव थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागाँव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में बाघ का शिकार कर खाल की तस्करी करने में संलिप्त अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है।


अन्य पोस्ट