कवर्धा

तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत
16-Oct-2022 8:18 PM
तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला,  16 अक्टूबर।
विकासखंड के ग्राम पंचायत चोर भट्टी के बंजारी भोरमदेव मार्ग पर स्थित आश्रित ग्राम थुआ पानी में तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई है।

घटना के विषय में भोरमदेव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गेंद लाल मरकाम पिता भोरे लाल मरकाम उम्र 45 साल साकिन थुआ पानी शुक्रवार की शाम से लापता था शुक्रवार को गांव में ही मांदी का कार्यक्रम था, गांव के सभी लोग  नहावन कार्यक्रम में गांव के तालाब में गए हुए थे उसी दौरान मृतक गेंद लाल भी नहावन कार्यक्रम में शामिल हुआ था और वहां पहुंचे लोगों के साथ नहा रहा था सभी लोग नहावन के बाद  लौट गये  लोगों के लौटने के बाद भी वह वहीं नहा रहा था। काफी समय बाद भी उसके घर नही लोटने पर परिवार के लोग  उसे ढूंढने निकले मृतक के नही मिलने पर गांव के लोग व परिजन पानी में डूबने की शंका  जाहिर कर रहे थे। मृतक व्यक्ति  झाड़ फूंक व जड़ी बूटी काम करता है घर परिवार के लोग व गांव वाले यह भी समझे कि वह जड़ी बूटी के काम से  किसी गांव निकल गया। जिसके चलते परिजन तय नही कर पा रहे थे इसी उधेड़बुन में 1 दिन कट गया।  आज रविवार को सवेरे मृतक की पत्नी राम बाई ने सवेरे 7 बजे तालाब में किसी के शव को देखा, उसने गांव वालों खबर किया। ग्रामवासीयों ने सरपंच को बताया।

सरपंच ने भोरमदेव पुलिस को घटना की जानकारी दी।सरपंच के जानकारी पर भोरमदेव थाना प्रभारी मोती पटेल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शरीर को बाहर निकालकर शव को पोस्टमार्टम हेतु  बोड़लाभेजा। पोस्टमार्टम  के उपरांत शव को कफन दफन हेतु परिजनों को सौंप दिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news