कांकेर

नक्सलियों ने गाडिय़ों में लगाई आग
17-Oct-2022 10:34 PM
नक्सलियों ने गाडिय़ों में लगाई आग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 17 अक्टूबर।
बीती रात नक्सलियों ने 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना जिले के अंतागढ़ विकासखंड के चारगांव की है। जिसमें दो हाईवा सहित एक होटल व्यसायी की चार पहिया वाहन है। नक्सलियों की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।  पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार नारायणपुर ओरछा मार्ग के झोरीगांव के पास रात में 6-7 की संख्या में सिविल डे्रस में नक्सली पहुंचे। वे आप्टिकल फाइबर केबल बिछा रही एचडीडी मशीन और ट्रक में आग लगा दी, जिसमें ट्रैक्टर सहित दो वाहन शामिल है। आगजनी के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।  

कांकेर के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा  ने बताया कि   आगजनी की वारदात करके नक्सली फरार हो गए हैं। पुलिस टीम घटना स्थल की ओर रवाना हो चुकी है।  मामले की जांच की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news