कांकेर

मनोज मंडावी का असमय चले जाना प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति- सिंहदेव
19-Oct-2022 8:45 PM
मनोज मंडावी का असमय चले जाना प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति-  सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री ने दी  श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कांकेर, 19 अक्टूबर।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांकेर के नवागांव पहुंचकर दिवंगत मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि दी।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष व भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, इतनी कम उम्र में उनका असमय चले जाना हमारे साथ साथ पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। टीएस सिंहदेव के साथ बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे,बसना विधायक देवेंद्र सिंह बहादुर, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा भी मौजूद थे।

ज्ञात हो कि मंगलवार को विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वे वर्ष 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा और वर्ष 2013 और 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। मंडावी छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे। मंडावी एक प्रखर वक्ता और जमीनी नेता के रूप में जनता के बीच लोकप्रिय थे।

उनके निधन पर कांग्रेस भाजपा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों समाजसेवी संगठन के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.


अन्य पोस्ट