कोरिया

कोरिया में दो नए धान केंद्र शुरू, आवक धीमी गति में
05-Nov-2022 4:12 PM
कोरिया में दो नए धान केंद्र शुरू, आवक धीमी गति में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 5 नवंबर।
कोरिया जिले की दो धान खरीदी केंद्रों में 4 नवंबर को धान खरीदी का संसदीय सचिव व विधायक अंबिका सिंहदेव की पूजा अर्चना के साथ शुरू की।
4 नवंबर को कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से लगे ग्राम जामपारा स्थित सहकारी समिति में धान खरीदी का शुभारंभ निर्धारित कार्यक्र्रम  के तहत संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव, कांग्रेस के द्वारा विधि विधान से पूर्जा अर्चना कर किया, इस अवसर पर कांग्रेस के  पदाधिकारियो के साथ जनप्रतिनिधिगण के साथ जिला विपणन अधिकारी, तहसीलदार बैकुंठपुर की उपस्थित रहे।

धान खरीदी केंद्रों में आवक कम
इस वर्ष देरी से अच्छी वर्षा होने के कारण धान की रोपाई कार्य भी पिछड गया था। और देरी से धान की बोआई के कारण खेती भी देरी से तैयार हुई है। अभी जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में धान की फसल खेतों में ही खडे है और कटाई चल रही है। किसानो के द्वारा धान की कटाई कर खलिहान तक लाया जाता है और मिंजाई करने के पश्चात तैयारी कर धान विक्रय के लिए समितियों के पास ले जाया जाता है, इस कार्य में देरी लगती है। जानकारी के अनुसार दीपावली के समय से ही धान की कटाई की शुरूआत की गयी है। जिस कारण शुरूआत दौर में इस बार समय पर धान की कटाई नही होने के कारण समितियों तक धान विक्रय करने के लिए किसान गिनती के ही पहुंच रहे है। जैसे जैसे कटाई तेज होगी तब विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में किसान धान लेकर विक्रय जाने लगेंगे। इस तरह फिलहाल धान खरीदी केदं्रों में ज्यादा धान की आवक नही हो रही है। जिस कारण समितियो मे ज्यादा भीड नही जुट रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news