दन्तेवाड़ा
2 महिला नक्सली गिरफ्तार
17-Nov-2022 2:37 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 17 नवंबर। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिले मिली। पुलिस थाना अरनपुर अंतर्गत जन मिलिशया और चेतना नाट्य मंडली सदस्या को हिरासत में लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी। कुछ संदिग्ध नक्सली विचरण कर रहे हैं। जिला आरक्षी बल कें जवानों की टीम नहाड़ी की ओर तलाशी अभियान में लगी थी। इसी दौरान दो संदिग्ध महिलाएं छिपने लगीं।
पुलिस ने दोनों महिलाओं से कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर उनकी शिनाख्त सोनी पोडियाम और नंदे मांडवी के रूप में हुई। सोनी जन मिलिशिया सदस्या और नंदे चेतना नाट्य मंडली सदस्य के तौर पर सक्रिय थीं। दोनों महिला नक्सलियों के खिलाफ अरनपुर थाने में अपराध अपराध पंजीबद्ध किए गए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे