कोरिया

धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण, कलेक्टर ने की किसानों से की चर्चा
17-Nov-2022 4:03 PM
धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण, कलेक्टर ने की किसानों से की चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 17 नवंबर।
गुरुवार को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह कोरिया जिले के बचरापोड़ी पहुंचें, जहां उन्होंने धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री लंगेह ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया, उपस्थित किसानों से चर्चा की, असुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने धान के बोरों को तौला कर देखा।

कुछ किसानों ने बताया प्रबंधक द्वारा प्रत्येक किसान से 41 किलो 200 ग्राम वजन लिया जा रहा था जिस पर उन्होंने रखे बोरों को तोला कर देखा, उन्होंने कहा कि 40 किलो 700 ग्राम ही लेना है। इसके अलावा उन्होंने स्टाक पंजी का अवलोकन किया, बारदाना के बारे में जानकारी ली।

प्रबंधक को निर्देशित किया कि धान खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, कलेक्टर से साथ गए अधिकारियों को कहा कि धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन से किसानों को सुविधा पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है। उपार्जन केंद्रों में धान का उठाव शीघ्र शुरू कराएं जिससे खरीदी कार्य निर्बाध संपन्न हो सके।

कलेक्टर श्री लंगेह ने स्थानीय निवासी व अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव, अधिवक्ता चंद्रभूषण चक्रधारी, अधिवक्ता जीवनलाल सिरदार ने तहसील कार्यालय पोंडी बचरा में पेयजल व लिंक कोर्ट खोले जाने की मांग की, कलेक्टर ने जिस पर जल्द ही व्यवस्था किये जाने का आश्वासन दिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news