दन्तेवाड़ा
स्कूल में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार
17-Nov-2022 10:01 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 17 नवंबर। आस्था विद्या मंदिर में चोरी के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत जावंगा में संचालित आस्था विद्या मंदिर में विगत माह उपकरण चोरी हो गए थे। उक्त चोरी में शामिल दो आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे।
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि चोरी में शामिल दो आरोपी भानपुरी में देखे गए। इसके आधार पर गीदम पुलिस की टीम को रवाना किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ढूंढ निकाला।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया। इनकी शिनाख्त कृष्णा गौड उर्फ कृष्णा सोनी (32 वर्ष)के रूप में हुई, वहीं एक अन्य आरोपी की पहचान प्रहलाद उर्फ गोलू (29 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 प्रिंटर बरामद किए।