कोरिया

खडग़वां में दल से बिछड़े हाथी ने रौंदी फसल, ग्रामीणों में दहशत
18-Nov-2022 2:44 PM
 खडग़वां में दल से बिछड़े हाथी ने   रौंदी फसल, ग्रामीणों में दहशत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 18 नवंबर।
कोरिया वन मण्डल के खडग़वां वन परिक्षेत्र में दो दिन से एक हाथी विचरण कर रहा है। इस दौरान क्षेत्र के कई किसानों के फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वर्तमान में किसान धान फसलों की कटाई कर रहे हैं, ऐसे समय में हाथी के आने की खबर के बाद ग्रामीण किसान दहशत में अपने कार्य कर रहे है।

जानकारी के अनुसार अपने दल से बिछड़ कर एक हाथी खडग़वां रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में दो दिनों से विचरण कर रहा है। जिसकी जानकारी मिलने पर वन अमला हाथी पर लगातार निगरानी बनाये हुए है। 

जानकारी के अनुसार खडगवां वन परिक्षेत्र के देवाडांड़ बीट क्षेत्र में हाथी विचरण कर रहा है और 17 नवंबर को 6 किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाये जाने की भी खबर है। इसके बाद हाथी  दोपहर में कटघोरा वन मण्डल के पसान रेंज की सीमा में प्रवेश कर गया जिसके बाद वन अमले व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।  हालांकि खडग़वां वन परिक्षेत्र से हाथी जिले की सीमा से चला गया, इसके बावजूद वन अमला सतर्क है, क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्र से कब हाथी खडग़वां वन परिक्षेत्र में पहुंच जाये; इस क्षेत्र में आये दिन हाथी का दल पहुंचते रहता है। इसके पूर्व कई बार खडग़वां वन परिक्षेत्र में हाथियों का दल पहुंचा और क्षेत्र में नुकसान पहुंचाया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news