दन्तेवाड़ा

पति की दूसरी पत्नी की हत्या, समर्पण
18-Nov-2022 9:21 PM
पति की दूसरी पत्नी की हत्या,  समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बचेली, 18 नवंबर।
आज एक महिला ने पति की दूसरी पत्नी की हत्या कर थाना पहुंच आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार घटना नगर के वार्ड क्रं. 5 की है। शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे एनएमडीसी में कार्यरत देवा भास्कर की पहली पत्नी सुखमती सुक्को भास्कर ने वार्ड 5 में रह रही दूसरी पत्नी मीना मंडावी की बंडा से मारकर हत्या कर दी। 

मीना वार्ड क्रं. 5 में किराये के मकान में रहती थी। हत्या के बाद सुखमती बचेली थाना पहुंचकर खुद को सरेंडर किया। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोविंद यादव टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को अपोलो अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा जाएगा। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला मीना एनएमडीसी सिविल विभाग में लेबर सप्लाई का काम करती थीं। उसके 2 लडक़ी व एक लडक़ा है, जो अपने नाना-नानी के पास रहते हंै। मीना के पहले पति सुमारू की 4 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। पिछले 7 माह से सुरेन्द्र यादव के घर में किराये में रह रही थी।

प्रत्यक्षदर्शी उत्तम दास ने बताया कि उसने देखा कि सुखमती बंडा से मार रही है। रोकने पर मुझे भी बंडा दिखाने लगी तो डर के मैं पीछे हो गया। 


अन्य पोस्ट