कोण्डागांव

नकली नोट खपाने वाले ओडिशा और कांकेर के 2 गिरफ्तार
19-Nov-2022 9:32 PM
नकली नोट खपाने वाले ओडिशा और कांकेर के 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोण्डागांव /केशकाल, 19 नवंबर।
नकली नोट खपाने वाले ओडिशा और कांकेर के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ज्ञात हो कि कोंडागांव जिला के धनोरा और ईरागांव क्षेत्र के बिंझे में नकली नोट ग्रामीणों को मिला और तत्काल पुलिस थाना ईरागांव में जा कर लिखित शिकायत की गई थी। जिस पर थाना ईरागांव में धारा 420,489(ख) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। वहीं कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा जाली नोट गिरोह के सदस्यों को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश पर तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी। इसी बीच ओडिशा और कांकेर से दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया 

 एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के दौरान मुखबिर द्वारा नकली नोट के कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना मिलने पर आरोपी असगर अली कोरापुट (ओडिशा) एवं नब्बू खान निवासी कांकेर को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है। 

मौके पर दोनों आरोपियों के कब्जे से आरोपियों के पास से 500 रूपये का 13 नग नकली नोट व 200 रूपये का 1 नकली नोट के साथ 3 मोबाईल और एक मोटर सायकल को भी जब्त किया गया।

 एएसपी ने आगे कहा कि आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है कि क्षेत्र में कितनी तादाद पर अब तक नोट खपाया गया है जिसके बाद ही और खुलासा होगा । 

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र मंडावी थाना प्रभारी इरागांव, उपनिरीक्षक मुकेश शर्मा प्रभारी साइबर सेल, उपनिरीक्षक प्रहलाद यादव साइबर सेल, सहायक उपनिरीक्षक पीतांबर कठार थाना इरागांव, प्रधान आरक्षक नरेंद्र देहरी, ऋतुराज सिंह, आरक्षक संतोष कोड़ोपी, जितेंद्र मरकाम, साइबर सेल, आरक्षक रमेश नेताम, हीरालाल पोयाम, रामलाल मंडावी, थाना ईरागांव का कार्य सराहनीय रहा।


अन्य पोस्ट