दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 20 नवंबर। दंतेवाड़ा में जिला प्रशासन की अभिनव पहल निदान का कुआकोंडा विकासखंड के गढ़मिरी गांव से आरंभ हुआ। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि निदान शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन ग्राम स्तर में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को निराकृत करेगा। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की टीम शनिवार को गढ़मिरी पहुंची। कलेक्टर नें ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं द्वारा लाभान्वित होने की अपील की।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से अनेक मांगे की, जिसका उन्होंने मौके पर ही निराकरण कर दिया।
माशा और मनोज को सहायता
कलेक्टर को गांव के माशा -पिता हिड़मा के रोग ग्रस्त होने की जानकारी मिली। जिस पर कलेक्टर ने माशा के रायपुर में उपचार कराने के निर्देश दिए।
इसी कड़ी में गांव के मनोज को शिक्षा में आर्थिक समस्याएं सामने आ रही थी कलेक्टर ने मनोज की शिक्षा हेतु हर संभव सहायता की घोषणा की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत ललितादित्य नीलम और अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे प्रमुख रूप से मौजूद थे।