कांकेर

भाजपा प्रत्याशी नाबालिग से रेप, देह व्यापार और पॉक्सो एक्ट का आरोपी है- मरकाम
20-Nov-2022 9:42 PM
भाजपा प्रत्याशी नाबालिग से रेप, देह व्यापार और पॉक्सो एक्ट का आरोपी है- मरकाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कांकेर, 20 नवंबर।
आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेसवार्ता कर भानुप्रतापपुर भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम बलात्कार, देह व्यापार और पॉक्सो एक्ट का आरोपी है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी प्रत्यशी ब्रम्हानंद नेताम झारखंड में पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपराध का अपराधी है. इस प्रकरण में  उन्हें आरोपी बनाया गया है। पूरे मामले में नाबालिग बच्ची से बलात्कार और उसे देह व्यापार में धकेलने की धाराएं लगी हैं। 

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी घोषित किये गये ब्रम्हानंद नेताम झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के अभियुक्तों में से एक है। जिसे भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
इस संबंध में जिला जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध क्रमांक 84 / 2019 धारा दिनांक 15.05.2019 धारा 366 ए, 376, 376 (3), 376 डी बी, 120 बी भादवि 4.6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है।

मरकाम ने कहा कि ब्रम्हानंद के साथ 5 नामजद आरोपी और 10-12 अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज है, जिसमें ब्रम्हानंद नेताम का नाम भी शामिल है शेष आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है, ब्रम्हानंद भी जेल जाने के कगार में है।

मामले में छत्तीसगढ़ से शीतल, दिनेश,  निवासी सदाणी दरबार रायपुर, सुरेंद्र कुमार सिन्हा छगेनडिह  महासमुंद निवासी को भी मई में गिरफ्तार किया गया था।
मोहन मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने आप को चरित्रवान कहती है। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने अपने नाम निर्देशन पत्र में अपराधिक जानकारी को उल्लेख नहीं किया है।

मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से ब्रम्हानंद नेताम से आपराधिक जानकारी छुपाई है। राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की जाएगी, तत्काल नामांकन निरस्त करने की मांग की है। झारखण्ड के मुख्यमंत्री से शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। 

श्री मरकाम ने कहा कि भाजपा नाबालिग बच्ची से बलात्कार के आरोपी  को प्रत्याशी बनाकर शायद यह संदेश देना चाहती है कि भाजपा एैसे यौन आराधियों को रयरक्षण देने में अव्वल है।  यदि भाजपा ब्रम्हानंद नेताम का इतना बड़ा पाप सामने के आने के बाद भी उसे प्रत्याशी बनाती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि वे बलात्कारियों के समर्थक हैं। 

प्रेस कांफ्रेस के दौरान  कांग्रेस मीडिया सेल के सुशील आनंद, आरपी सिंह, धनंजय ठाकुर, कांकेर की प्रभारी मंत्री अनिला भेडिय़ा, जिला मीडिया प्रभारी सुनील गोस्वामी मौजूद थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news