कांकेर

रेप पीडि़ता का नाम सार्वजनिक करने भाजपा ने लगाया आरोप
21-Nov-2022 9:22 PM
रेप पीडि़ता का नाम सार्वजनिक करने भाजपा ने लगाया आरोप

मरकाम के खिलाफ  थाने में शिकायत दर्ज 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कांकेर 21 नवंबर।
भारतीय जनता पार्टी कांकेर शहर मण्डल ने भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की छवि खराब करने व रेप पीडि़ता का नाम सार्वजनिक करने के आरोप में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के खिलाफ कांकेर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

थाने में दर्ज कराये गये शिकायत में कहा गया है कि 21 नवम्बर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा प्रेसवार्ता के माध्यम से भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को बदनाम करने के उद्देश्य से झुठे आरोप लगाये गये हैं। 

श्री मरकाम ने ब्रम्हानंद नेताम पर जो आरोप लगाये हैं, वह आधारहीन है। जिस प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है, उस रिपोर्ट में श्री नेताम का कहीं नाम ही नहीं है, जिससे अपराध में उनकी संलिप्तता दर्शित हो।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रथम सूचना रिपोर्ट व प्रतिवेदन की कापी प्रेसवार्ता के माध्यम से सार्वजनिक कर पीडि़ता का नाम उजागर कर दिया है, जो लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 23(2) के तहत दण्डनीय अपराध है।

भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के विरुद्ध रेप पीडि़ता का नाम सार्वजनिक करने के आरोप में अपराध दर्ज करने की मांग करती है।

शिकायत दर्ज कराने वालों में पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, महाबीर सिंह राठौर,भरत मटियारा, हलधर साहू, राजीव लोचन सिंह ,सरस मेहरा, दीपक खटवानी, राजा देवनानी, अरुण कौशिक, वीरेंद्र श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश ठाकुर, आसाराम नेताम, दिनेश नागदोंने, ईश्वर कावड़े, राकेश शर्मा, जयप्रकाश गेडाम आदि का नाम है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news