कोण्डागांव

कोण्डागांव, 21 नवंबर। शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी हो रखी है, जिसके चलते लगभग सभी संकाय के विद्यार्थियों ने अचानक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने बताया कि, कोण्डागांव के महाविद्यालय में लगभग 15सौ बच्चे नियमित रूप से अध्यनरत हैं, लेकिन यहां पर सहायक प्राध्यापकों की कमी बनी हुई है, जिसे लेकर के वह कई बार प्रशासन और प्राचार्य से चर्चा कर चुके हैं, फिर भी शिक्षकों की कमी चल रही हैं। जिसके चलते वे कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा हड़ताल किया गया।
नदारद रहे प्राचार्य
शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुल 53 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 26 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों के चलते कॉलेज में कई संकाय के कक्षाएं संचालित नहीं हो रही है, जिसके चलते विद्यार्थी परेशान है। परेशान विद्यार्थियों ने हड़ताल कर दिया। इस हड़ताल के बीच कॉलेज के सभी जिम्मेदार अधिकारी नदारद नजर आए, वहीं प्राचार्य भी महाविद्यालय से गायब रहे।