रायगढ़

शारदानंद सरस्वती के दिवंगत होने पर पुष्पांजलि
22-Nov-2022 3:20 PM
शारदानंद सरस्वती के दिवंगत होने पर पुष्पांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खरसिया, 22 नवंबर।
धर्मनगरी खरसिया में परम पूज्य गुरुदेव जी परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर खरसिया में उनके शिष्य एवं भक्तजनों द्वारा सोमवार को विशाल पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चंदन तालाब के पास स्थानीय सांवर वाली दादी रानी सती मंदिर के पास कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम के संबंध में देवी संपद मंडल के अशोक बंसल मोंटी ने बताया कि पूज्य गुरुदेव स्वामी शारदानंद सरस्वती जी विगत 6 नवंबर को ब्रह्मलीन हो गए थे। 

गुरुदेव जी के आश्रम उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुदेव जी को समाधि प्रदान की गई थी। जिसमें देश के कोने कोने से गुरुदेव जी के शिष्य के साथ खरसिया से भी अशोक बंसल मोंटी गोपाल शर्मा कान्हा शर्मा एवं नरेश गोयल मैनपुरी आश्रम पहुंच कर गुरुदेव जी के चरणो में श्रद्धा सुमन अर्पित की थी इसी कड़ी में क्षेत्र में भी उनके सैकड़ों शिष्य एवं भक्तजन की उपस्थिति में दादी मंदिर के हॉल में गुरुदेव जी के पुष्पांजलि प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया। 

पूजनीय विमला माता के सानिध्य में श्री कैलाश अग्रवाल शीशराम ओम प्रकाश नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा ऋषि अग्रवाल एमआर, अशोक अग्रवाल दादू दयाल, गायत्री मंदिर के अध्यक्ष सुरेश कबूल पुरिया, प्रिंस सलूजा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामकिशन आदित्य राजू सारथी सुनील विश्वकर्मा प्रेम अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, ज्योति सिलार, शमशाद हुसैन, जय प्रकाश गर्ग नरेश अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, नीरज बंसल सहित सैकड़ों की संख्या में गुरु शिष्य एवं भक्तजन शामिल रहे।शुरुआत में गुरुदेव जी के  चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर दीप  प्रज्वलित कर आरती उतारी गई। तत्पश्चात पुष्पांजलि का कार्यक्रम कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अशोक बंसल मोंटी के साथ गोपाल शर्मा कान्हा शर्मा नीरज बंसल अभी अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में महिलाओं ने भी  कार्यक्रम में पहुंचकर गुरुदेव जी को पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया जिसमें प्रमुख रुप से विमला माता के साथ दादू सत्संग मंडल के अध्यक्ष पुष्पा देवी बंसल कौशल्या देवी अग्रवाल कोमल बंसल मोना बंसल स्वीटी अग्रवाल शिवांगी अग्रवाल संगीता अग्रवाल सहित अनेक महिलाएं शामिल थी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news