कोण्डागांव

भाषाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोण्डागांव केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने मारी बाजी
22-Nov-2022 3:25 PM
भाषाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोण्डागांव केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने मारी बाजी

कोण्डागांव, 21 नवंबर। केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर में आयोजित एक दिवसीय भाषाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय कोण्डागांव के प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हिंदी कविता पाठ में वेदिका ने प्रथम स्थान अर्जित किया।

इसी प्रकार निधिष पटेल और विनायक पांडे ने भी एकल गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं ने समूह नृत्य, समूह गीत, कहानी वाचन में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम का रौशन किया हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जीआर जांगड़े ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, इस तरह के कार्यक्रम होते रहने से छात्र छात्राओं का बौद्धिक विकास होने के साथ साथ कला व संगीत के प्रति भी रूझान बढ़ता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news