कोण्डागांव

साहू समाज की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
22-Nov-2022 9:45 PM
साहू समाज की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 22 नवंबर। प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर बस्तर संभाग में संभागीय पदाधिकारियों का दौरा कर सामाजिक प्रतिनिधियों व सदस्यों से भेंट मुलाकात कर चर्चा की जा रही है। इसी क्रम में 21 नवम्बर को दंतेवाड़ा जिले के साहू सदन बचेली  में  बैठक में चर्चा हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए युवाओं को समाज के मुख्य धारा में रचनात्मक कार्य के माध्यम से जोडऩे का आह्वान किया गया।

कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर, सुकमा, बचेली, बीजापुर सहित सभी जिलों में युवा नेतृत्व तैयार करते हुए साहू समाज को सशक्त बनाना और युवाओं के ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना है।

इस बैठक में संभागीय पदाधिकारियों के साथ संरक्षक महेन्द्र साहू, जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा भूपेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष ढाल सिंह साहू, महिला उपाध्यक्ष बीना साहू, तहसील अध्यक्ष बचेली कमलेश साहू, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जयंत साहू, तहसील संयोजक देवेन्द्र साहू, अन्य सदस्य देवेन्द्र साहू, ठाकुर राम साहू , कृष्णानंद साहू, इंद्रजीत साहू, नीलकंठ साहू, योगेश कुमार साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news