दन्तेवाड़ा

8 लाख के ईनामी नक्सली कमांडर की मिली लाश
22-Nov-2022 9:53 PM
8 लाख के ईनामी नक्सली कमांडर की मिली लाश

 भूसारास घाटी में किया बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 22 नवंबर।
मंगलवार कोपुलिस के संयुक्त दल ने दंतेवाड़ा सुकमा की सीमा पर स्थित भूसारास घाटी से नक्सली कमांडर का शव व हथियार बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी के मुताबिक नक्सली कमांडर देवा उर्फ तिर्री मडक़ामी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। देवा का शव भूसारास घाटी के मध्य लावारिस हालत में पाये जाने की सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस का दल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 230वीं वाहिनी का संयुक्त दल रवाना किया गया। मृतक का शव आंशिक रूप से विकृत नजर आ रहा है। पुलिस को घाटी में देवा का शव मिला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना आरंभ कर दी है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

8 लाख का ईनामी था देवा
गौरतलब है कि देवा बड़ेगुडरा और जियाकोड़ता इलाके में नक्सली कमांडर के रूप में सक्रिय था। वह नक्सली संगठन में कई वर्षों से सक्रिय था। इसके आधार पर उसे नक्सली कमांडर का दर्जा दिया गया था। राज्य शासन द्वारा देवा की गिरफ्तारी पर 8 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। नक्सली कमांडर के शव के साथ देशी बंदूक भी बरामद की गई है। इसके साथ ही नक्सली सामग्रियां भी बरामद की गई है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news