दुर्ग

तनख्वाह के लिए तरस रहे कर्मियों की चिंता से बेपरवाह विधायक
23-Nov-2022 3:48 PM
तनख्वाह के लिए तरस रहे कर्मियों की चिंता से बेपरवाह विधायक

निगम मुख्यालय में सत्ता का दुरुपयोग, जन्मदिन मनाने पर भाजपा नेताओं व पार्षदों ने की कड़ी भत्र्सना...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 नवंबर।
नगर निगम दुर्ग में विगत 1 माह से तनख्वाह के लिए तरस रहे निगम कर्मियों के परेशनियो को दरकिनार कर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा द्वारा अपने सत्ता के रसूख का इस्तेमाल करते हुए निगम परिसर में अपना जन्मदिन तामझाम से मनाए जाने पर भाजपा पार्षदो ने इसे दुर्भाग्यजनक बताते हुए इस आयोजन से दूरी बनाए रखा।

किंतु निगम इतिहास में पहली बार इस प्रकार किसी जनप्रतिनिधि का निगम में आर्थिक तंगी के बीच अपनी सत्ता के प्रभाव का गलत उपयोग करते हुए तामझाम कर उत्सव मनाने पर भाजपा नेताओ व पार्षदो ने विधायक वोरा सहित सत्तासीन कांग्रेसी परिषद को आड़े हाथों लेते हुए इसे निगम में सत्ता का खुला दुरुपयोग बताया है।

निगम मुख्यालय में विधायक अरुण वोरा व सभापति राजेश यादव द्वारा नगर निगम के खस्ताहाल वित्तीय संकट के बीच निगम मद के खर्चे में सार्वजनिक रूप से तामझाम के साथ जन्मदिन बनाए जाने पर कड़ी भत्र्सना करते हुए निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन व भाजपा पार्षदों ने संयुक्त रूप से कहा है कि निगम में 20 साल से सत्ता से दूर रहे।

कांग्रेसी नेता भूपेश सरकार में जनता के महापौर चुनने के प्रत्यक्ष वोट का अधिकार छीनकर धनबल से सत्ता प्राप्त करने में सफल होने के बाद से अब निगम में बीस साल का कसर 3 साल में लूट खसोट कर जनसामान्य के संस्था को ऐसो आराम का संस्थान मानकर उपभोग कर रहे है।  जिसका उदाहरण देखने को मिला जहां कभी बीजेपी शासनकाल में प्रतिमाह 1 तारीख को तनख्वाह पाने वाले निगम के अधिकारी कर्मचारी हर माह अपनी पगार के लिए तरस रहे हैं जिसके चलते उन्हें राशन से लेकर अपनी जरूरत के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं।

तो वहीं दूसरी ओर विधायक वोरा व सभापति के जन्मदिन मनाने कंाग्रेसी महापौर द्वारा नगर निगम के खर्चे से निगम परिसर में पंडाल सहित सारी व्यवस्थाए व सुविधाए उपलब्ध कराकर जनता के संसाधनो का खुलेआम दुरुपयोग करते हुए जिस प्रकार से कांग्रेसी नेताओ व कार्यकर्ताओं को बुलाकर जन्मदिन मनाया यह पूरे शहर में निगम को शर्मसार कर दिया है।
विगत 20 साल में निगम में पूर्व महापौर सरोज पांडे से लेकर डॉ. शिवकुमार तमेर, चंद्रिका चंद्राकर तक इतने सालों में कभी किसी मेयर ने भी अपना जन्मदिन इस प्रकार तामझाम से नहीं मनाया।

निगम परिसर से बाहर कार्यक्षेत्र के बावजूद विधायक अरूण वोरा का मुख्यालय के अंदर जन्मदिन का उत्सव मनाना साबित करता है कि कांग्रेसी किस प्रकार सत्ता के मद व चाटूकारिता में मदमस्त है और उनके आदेशो का भूखे प्यासे रहकर तामीली करने वाले कर्मचारियों की हितो की कोई चिंता नहीं है भाजपा पार्षद इसकी कड़ी भत्र्सना करती है। निंदा करने वालों में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, वरिष्ठ पार्षद गायत्री साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, कांशीराम कोसरे, देवनारायण चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, नरेश तेजवानी, ओमप्रकाश सेन, मनीष साहू, अजित वैद्य, चमेली साहू, लीना देवांगन, पुष्पा गुलाब वर्मा शशि द्वारिका साहू, कुमारी साहू, हेमा शर्मा से आदि पार्षद शामिल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news