बेमेतरा

महाशिवपुराण कथा के आयोजन स्थल पर झंडा रोहण किया
23-Nov-2022 6:39 PM
महाशिवपुराण कथा के आयोजन स्थल पर झंडा रोहण किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 23 नवंबर। बेरला में आयोजन समिति के अध्यक्ष किसान नेता योगेश तिवारी ने बताया कि नगर के सरकारी अस्पताल के पास गौठान मैदान में 8 से 16 दिसम्बर तक महाशिवपुराण कथा और रुद्र महायज्ञ होना है। कथा वाचक दीदी पुष्पांजलि देवी व्यासगद्दी विराजमान रहेंगी।

 बेरला नगर पहुँचने पर दीदी का भव्य स्वागत किया गया और फिर हनुमान मंदिर में ध्वजा का पूजा अर्चना करने के बाद शहर का भ्रमण करते हुये आयोजन स्थल पर पुजा अर्चना मंत्र उपचारण करके के झंडा रोहण किया गया और प्रचार प्रसार के लिये एक रथ को रवाना किया गया बेरला समेत आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगों के प्रसार प्रचार के लिये  22 नवंबर को समारोह के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना किया गया।

इस रथ को बेरला शहर से कथावाचक पुष्पांजलि दीदी और पं श्री राजीव लोचन महराज जी आयोजन समिति से योगेश तिवारी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  बहुत दिनों के बाद बेरला नगर पंचायत मे कोंई धार्मिक आयोजन हो रहा है, इसको लेकर शहर में एक ख़ुशी का माहौल है ।

कार्यक्रम में प्रमुख लोगों मे गणेश सोनी, रोशन जैन, मनोज दुबे, डामन सिन्हा, अजय मिश्रा, अभिषेक शर्मा, मनोज बंजारे, लखन चक्रधारी, राजू साहू, बोधिराम साहू, कामदेव सिन्हा, रामलाल धुर्वे, दिलहरण सिन्हा, ओमप्रकाश पांडे, रूपेंद्र वर्मा, बृजेश शर्मा, शंकर सिन्हा, प्रहलाद यादव, शिवम तिवारी, मनोज सिन्हा, बलराम रॉय, संजू बारले, अविनाश राजपूत, राखी कुर्रे,  पुष्पा सिंहा, इंद्रा सिन्हा, आशा सिन्हा, कांति साहू, गिरजा साहू, सुमित्रा सिन्हा, रानी साहू, रेखा साहू, कुमारी सिन्हा, संतरी चंदेल, दुलारी सिन्हा, सुमित्रा सिन्हा, लेखनीय सिन्हा, कांता यादव, दूरपति सिन्हा, सरोज सिंहा, साधन चंदेल, संतों सिंहा, तीजन यादव, तारनी सिन्हा सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news