कोण्डागांव

पदोन्नति में त्रुटि की जांच के लिए उच्च कार्यालय को भेजा गया प्रस्ताव
23-Nov-2022 9:48 PM
पदोन्नति में त्रुटि की जांच के लिए उच्च कार्यालय को भेजा गया प्रस्ताव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागंाव, 23 नवंबर।
पदोन्नति में त्रुटि की जांच के लिए उच्च कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।

ज्ञात हो कि सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्रा.शा. पद पर मामले में जांच समिति की रिपोर्ट करने व लिपिक वर्गीय कर्मचारियों एकतरफा कार्यवाही कर निलंबन किये गये शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोण्डागांव में पदस्थ लखनलाल मण्डावी कनिष्ठ कनिष्ठ  संपरीक्षक व बी.बी.एल. पन्हार ग्रेड 2 की संलिप्तता पाए जाने प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने फलस्वरूप निलंबन किया गया है। जिसके संबंध में छ.ग. प्रदेश वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने संज्ञान में हुए कलेक्टर महोदय जिला कोण्डागांव ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें 3 बिन्दुओं पर कार्यवाही किया गया था। 3 दिवस के भीतर नहीं होने पर कलम आंदोलन हेतु अल्टोमेटम दिया गया था।

कलेक्टर के द्वारा संज्ञान में लेते लिपिक संघ के प्रतिनिधि मण्डल को हेतु बुलाया गया था। जिसमे संगठन ओर से अपना पक्ष रखते हुए पदोन्नति समिति के समक्ष शाखा के द्वारा सूची तैयार कर पदस्थापना विभागीय समिति के समक्ष अवलोकन व अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया। पदोन्नति समिति निर्देशानुसार ही पदोन्नति आदेश जारी किया गया। पदोन्नति में त्रुटि थी, तो विभागीय पदोन्नति ने अनुमोदन कर किस आधार पदोन्नति सूची जारी किया गया। सूची में त्रुटि थी, तो विभागीय समिति उसे निरस्त क्यों नहीं किया गया? विभागीय पदोन्नति के सदस्यों पर भी कार्यवाही किया जाना था। इस पर कलेक्टर से संगठन ने विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर द्वारा आश्वस्त किया गया है, उच्च कार्यालय को हेतु प्रस्ताव भेजा गया। प्रतिनिधिमंडल को करने के पश्चात् कलमबंद हड़ताल को स्थगित किया है। इस संबंध जिला अध्यक्ष राजकुमार मण्डावी ने प्रेस को अवगत। 

प्रतिनिधिमंडल में पी.एस. राना, अध्यक्ष वस्तर, जितेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री विनोद, प्रदेश सचिव रमेश, संभागीय महामंत्री, सतीश सोढी, जिला महासचिव, देवीसिंह नाग, राजेश नाग व अन्य लिपिक उपस्थित उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news