कोण्डागांव

आंध्र में सडक़ हादसे में 8 की मौत, 2 गांवों में अंतिम संस्कार
23-Nov-2022 9:53 PM
आंध्र में सडक़ हादसे में 8 की मौत, 2 गांवों में अंतिम संस्कार

   अंतिम यात्रा में शामिल हुए मरकाम, दिया कांधा   
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 23 नवंबर।
अस्थि विसर्जन कर वापस गांव लौट रहे एक परिवार के 8 ग्रामीणों की सडक़ हादसे में मंगलवार को आंध्रप्रदेश में मौत हो गई। बुधवार को सभी की पार्थिव देह को कोंडागांव के  बम्हनी व जगदलपुर के पंडरीपानी लाया गया। इस हादसे से दोनों गांवों में मातम पसर गया। बम्हनी में 3 और पंडरीपानी में 5 पार्थिव शरीर लाया गया। बम्हनी  में उनकी अंतिम यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए। उन्होंने कांधा भी दिया।

बताया जा रहा है कि, बोलेरो से आंध्रप्रदेश के भद्राचलम में अस्थि विसर्जन कर ठाकुर परिवार के लोग लौट रहे थे।

ज्ञात हो कि कोण्डागांव के बम्हनी निवासी सहायक आरक्षक साजेंद्र ठाकुर ने गत दिनों थाने में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। उसका अंतिम संस्कार करने के बाद उनकी अस्थियों को विसर्जित करने के लिए परिवार के सदस्य आंध्रप्रदेश के भद्राचलम बोलेरो से गए थे। इसी दौरान आंध्रप्रदेश के चिंतूर में उनकी बोलेरो की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक की टक्कर से बोलेरो पलट गई। इस हादसे में नौ लोगों ने से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए , जिसमें से 2 की अस्पताल में मौत हो गई।

टक्कर के बाद बोलेरो पलट गई थी और पिचक गई थी। गाड़ी की हालत इतनी बुरी हो गई कि, उसके गेट नहीं खुल रहें थे, घायल उसमें फंसे हुए थे। उनको बाहर निकालने के लिए गैस कटर से गाड़ी को काटी गई, तब कहीं जाकर उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल भेज गया। 

इस सडक़ हादसे के शिकार हुए कोण्डागंाव के बम्हनी के शोकाकुल ठाकुर परिवार से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक मोहन मरकाम से मिलने पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news