बेमेतरा

जिले के 30 हजार किसानों ने बेचा धान, 89 करोड़ रुपए कर्ज वसूली भी
24-Nov-2022 2:34 PM
जिले के 30 हजार किसानों ने बेचा धान, 89 करोड़ रुपए कर्ज वसूली भी

 केन्द्रों से 211 करोड़ 17 लाख की खरीदी एक लाख 58 हजार किसानों  ने लिया है 350 करोड़ का लोन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 24 नवंबर।
जिले में पंजीकृत किसानो से धान खरीदी अब रफ्तार पकडऩे की स्थिति में समितियों द्वारा धान खरीदी के दौरान किसानों से कर्ज वसूली भी किया जा रहा है। लंकिंग के तहत हो रहे वसूली के बाद किसानों को कर्ज की राशि काटकर बचत राशि उनके खाते में पहुंचाया जा रहा है। जिले में अब तक धान खरीदी के दौरान 89 करोड़ से अधिक का कर्ज वसूली किया जा चुका है। जिले के 125 धान खरीदी केन्द्रों में 211 करोड़ 17 लाख का धान खरीदा जा चुका है।

पूर्व सीजन की अपेक्षा इस बार किसानों से एक माह पूर्व 1 नंवबर से धान खरीदा जा रहा है। जिले के धानखरीदी के प्रथम सप्ताह के बाद से धान खरीदी का रफ्तार जोर पकडऩे लगा है। जिले में अभी तक लगभग 30 हजार किसान से धान खरीदा जा चुका है। बीते एक सप्ताह का रिकार्ड देखा जाये तो औसत 125 धान खरीदी केन्द्रो में प्रतिदिन करीब 3 हजार किसानों से धान खरीदा जा रहा है।

जिले के 123 धान खरीदी केन्द्रो में अब तक 2511506512 रूपये का धान खरीदा जा चुका है जिसमें से किसानो से समितियो द्वारा लिये गये कर्ज के तौर पर 891864394 रूपये वसूल करने के बाद 161964211 रूपये का शुद्ध भुगतान किया गया है। जिले में अभी भी 1 लाख 28 हजार से अधिक किसानों से कुल वितरित कर्ज का 75 फीसदी राशि वसूेल किया जाना शेष है।

शासन द्वारा फसल के लिए किसानों को रियायत के साथ संबधित शाखाओं से कर्ज स्वीकृति के बाद समितियों के माध्यम से नगद व सामाग्री के तौर पर अल्प अवधि का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। फसल सीजन के पूर्व तैयारी के साथ किसान केसीसी से नगद, खाद व बीज लेते रहे हैं। जारी सीजन के दौरान बेमेतरा, साजा बेरला, नवागढ़ ब्लाक के कुल 123 धान खरीदी केन्द्रो के 158199 किसानो को फसल के लिए 365 करोड़ 4 लाख से अधिक का कर्ज दिया गया है। अब तक कुल कर्ज के विपरीत लगभग 24.49 प्रतिशत कर्ज की वसूली किया जा चुका है।

जिले में लोन लेकर खेती करने वाले किसान अधिक 
कास्तकारी जिले में लोन लेकर खेती करने वाले किसानों की संख्या सर्वाधिक 97 फीसदी है। जिले में धान बेचने के लिए 155874 किसानों ने पंजीयन कराया है। इनमे से 151741 किसान लोन लेने वाले है। वहीं केवल 4133 किसान बगैर लोन वाले हैं। लोन लेने वाले किसानो से फसल खरीदने के साथ ही कर्ज की वसूली प्रारंभ कर दिया गया है।

जिला नोडल अधिकारी दिल मोहन डेहरे ने बताया कि जिले के धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने वाले किसानों से अभी तक 89 करोड़ की ऋण वसूली की गई है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news