बस्तर
भाजयुमो ने फूंका पुतला
24-Nov-2022 10:01 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 23 नवंबर। भानुप्रतापुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर षडयंत्रपूर्वक बदनाम करने और झूठे आरोपों में दर्ज एफआईआर में नाम जुड़वाकर राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के विरोध में भारतीय जानता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी ने भानपुरी मुख्य चौराहे में मुख्यमंत्री और मोहन मरकाम का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
पुतला दहन में मंडल अध्यक्ष सन्तोष बघेल, किसन सेन, सीजर दिवान, भगत सिंह ठाकुर, गौरव कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, साधु बघेल, हीरा कश्यप, घनश्याम पाणिग्रही, ओमप्रकाश कश्यप, लक्ष्मी सिंहा, भागरथी, भवानी सोनी, लोकेश कश्यप,जागेश्वर कश्यप, भूपेन्द्र दिवान, रोमू ,नीरज दीवान, रफीक खान सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे