गरियाबंद

चेम्बर अध्यक्ष रोहरा ने अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को बांटे कंबल
25-Nov-2022 2:54 PM
चेम्बर अध्यक्ष रोहरा ने अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को बांटे कंबल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 25 नवंबर।
बढ़ती ठंड को देखते हुए चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने इस साल भी गुरुवार को जिला अस्पताल गरियाबंद में जरूरतमंद मरीजों को नि- शुल्क कंबल वितरित किए।
इस दौरान चेम्बर मंत्री विनय दासवानी, संरक्षक ललित पारख, सीएमएचओ चेतन नाग, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरीश चौहान, प्रतीक सिंह भी मौजुद थे।
ज्ञात हो कि ठंड बढऩे के कारण जिला अस्पताल में भर्ती दूर दराज से मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी, कई मरीज ऐसे थे जो कंबल या अन्य गर्म कपड़े साथ नही रखे थे।
इसे ध्यान में रखते चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष रोहरा ने गुरुवार को 50 कंबल जिला अस्पताल के जरूरमंद मरीजों के लिए अस्पताल प्रबंधन को उपलब्ध कराए।
इस दौरान भी उन्होने तीन मरीजों का कंबल वितरित किए और अस्प्ताल प्रबंधन को आश्वस्त किया कि आगे भी मरीजों के लिए कंबल अन्य चीजो की जरूरत होगी तो वे सहायता करेंगे।
इधर चेम्बर अध्यक्ष की इस पहल पर मरीजों एवं अस्पताल प्रबंधन ने उनका आभार जताया। ज्ञात हो कि पिछले साल भी चेम्बर अध्यक्ष ने अस्पताल में नि-शुल्क कंबल वितरित किए गए थे।   इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ भी मौजुद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news