गरियाबंद

राज्य सरकार की गलत नीतियों के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, पुतला फूंका
25-Nov-2022 3:31 PM
राज्य सरकार की गलत नीतियों के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 25 नवंबर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महंत लीलाधर दास ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। उक्त मनोनयन छग प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू, पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्पकला आयोग दीपक ताराचंद साहू, प्रथम तेलघानी बोर्ड आयोग अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सनद बंटी साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष हलधर साहू, महामंत्री लखनलाल साहू, उपाध्यक्ष भूनेश्वर साहू, मोहन कुमारी, कोषाध्यक्ष हनुमत साहू के अनुशंसा पर किया गया है।

 सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में विभिन्न जिलों के 46 सामाजिक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है, जिसमें नवापारा के किशोर साहू को प्रदेश बनाया है। उक्त सभी पदाधिकारियों को साहू संघ के प्रदेश कार्यालय टिकरापारा रायपुर में नियुक्ति पत्र देकर शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक महंत लीलाधर दास ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने पहली बार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन कर प्रदेश साहू संघ के लोक-कलाकार, साहित्यकार, रचनाकार, शिल्पकार को साहू संघ में जोड़ कर जो सम्मान प्रदान किया है उसके लिए प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू को बधाई देते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी विधाओं के सामाजिक भाई बहनों को समाज में जोडक़र समाज को मजबूत करने का पूरा प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ का विशेषसहयोग रहा। अंत में इस आयोजन को सफल बनाने में मौजूद सभी सामाजिक लोगों को आभार जताया। कार्यक्रम में महादेव हिरवानी राजनांदगांव ने माटी होही तोर चोला गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 इस दौरान संयोजक न्याय प्रकोष्ठ आनंद साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू, धर्मदास साहू, किरण साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे। वहीं शपथग्रहण करने वालों में नंदकुमार साहू, महादेव हिरवानी, उर्वशी साहू, राकेश साहू, महंत रुपकला साहू, कमल साहू, ईश्वरी साहू, पुष्पा साहू, युगल किशोर साहू, किशोर साहू, पूर्णिमा साहू, डॉ राजेन्द्र साहू, सोहन साहू, भगवती साहू, उत्तम साहू, गीता साहू, जनक राम साहू, हीरानंद साहू, मनोहर साहू, श्यामलाल गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news