दुर्ग

विधायक वोरा के जलते पुतले को पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर फेंका, झुलसे
25-Nov-2022 3:52 PM
विधायक वोरा के जलते पुतले को पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर फेंका, झुलसे

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम, सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 नवंबर।
दुर्ग निगम के अधिकारी-कर्मियों ने वेतन भुगतान में विलंब को लेकर प्रदर्शन पर उतरे। इस दौरान उन्होंने विधायक अरूण वोरा का पुतला भी जलाया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं से जलते पुतले छीनकर एक जिम्मेदार पुलिस कर्मी द्वारा प्रहार किए जाने से जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू व पार्षद अजित वैद्य सहित अनेक कार्यकर्ता झुलस गए। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इसे भूपेश सरकार के सरंक्षण व विधायक वोरा के इशारे पर जानबूझकर की गई कार्रवाई बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा व नेताप्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में पटेल चौक पर चक्का जामकर दोषी पुलिस कर्मी को बर्खास्त करने की मांग करते हुए सडक़ पर लेट गए।

इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने विधायक व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया जिसके पश्चात मौके पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक वैभव कुमार द्वारा दोषी पुलिस कर्मी पर स त कार्रवाई के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त कर कलेक्ट्रेट पहुँचे जहाँ जिलाधीश की अनुपस्थिति में एसडीएम जागेश्वर साहू को ज्ञापन सौंपकर निगम में जन्म दिन की घटना की जांचकर पूरा खर्चा विधायक से वसूलने सरकारी कार्यालय में निजी कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की गई।

विधायक वोरा के खिलाफ पुतला दहन व चक्का जाम करने वाले में ललित चंद्राकर, शिव चन्द्राकर, संतोष सोनी, दिनेश देवांगन, शिव चंद्राकर, मनोज अग्रवाल, चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, देवनारायण चंद्राकर, नितेश साहू, तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, सुनील अग्रवाल, राकेश भारती साहू, मदन वाडई, अश्वनी चंदेल, अनूप तिवारी, जितेंद्र सिंह राजपूत, कृष्णा नायर, कृष्णा निर्मलकर, सोहद्र निर्मलकर, सोनिया रेवतकर सहित बड़ी सं या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news