रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 नवम्बर। श्रद्धा विश्वास समूह परिवार द्वारा 28 नवंबर से श्रीमद वाल्मिकी रामायण कथा का आयोजन किया गया है। प्रवचनकर्ता रामानुजाचार्य स्वामी वशुदेवाचार्य विद्याभास्कार महाराज अयोध्या वाले होंगे। पंडित यदुवंशमणि त्रिपाठी ने बताया कि रायपुर में प्रथम बार वाल्मिकी रामायण कथा का अयोध्या से महाराज स्वामी विद्याभास्कार एक ऐसे कथा वाचक है जो धाराप्रवाह संस्कृत में वाल्मिकी रामायण कथा बोलने का ज्ञान रखते हैं। लाल गंगा पटवा भवन शैलेन्द्र नगर में 10 दिनों तक होगा। जहां राम दरबार की भव्य झांकी और हवन अनुष्ठान होगा। संरक्षक मंडल के अखिलेश सिंह ने बताया कि दो भंडारा प्रसाद की व्यवस्था भी होगी। अनिल सिंह ने कहा कि वरिष्ठ संरक्षक विधायक सत्यनारायण शर्मा, विद्या भास्कर का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम में महंत रामसुंदर दास, इंदुभवानंद महाराज, सदाणी दरबार के युधिष्ठिर लाल, स्वामी श्रीधराचार्य मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।