महासमुन्द

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर नेत्रहीन स्कूल के बच्चों को बांटे फल
25-Nov-2022 5:47 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर नेत्रहीन स्कूल के बच्चों को बांटे फल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 25 नवंबर। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के जन्मदिन के अवसर पर सेवाभाव के साथ बागबाहरा करमापटपर में स्थित फॉर्च्यून नेत्रहीन स्कूल पहुंच कर बच्चों को फल वितरण किया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर गीत के माध्यम से जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज चंद्राकर बाला ने भाजयुमो महासमुंद के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दिए तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना किए।   फल वितरण कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आबिद कुरैशी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय माल्वे, भाजपा मंडल महामंत्री द्वय हरमीत सिंह, पूनम चंद्राकर, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र बग्गा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नारायण तांडी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष डिम्पल धु्रव, भीखम ठाकुर, राजा देवांगन, सुभाष ठाकुर एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news