सरगुजा

भाजयुमो ने बिजली दफ्तर घेरा
25-Nov-2022 8:42 PM
भाजयुमो ने बिजली दफ्तर घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सीतापुर, 25 नवंबर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सीतापुर के कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार की  वादाखिलाफी, बिजली हाफ एवं अघोषित बिजली कटौती के विरोध में विद्युत विभाग का घेराव किया एवं राज्यपाल के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
 
इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री भाई अनीश यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद विक्की नामदेव, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष संगीता कंसारी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के  पदाधिकारी प्रकाश कंसारी समीर बेहरा रूपेश आर्य गुप्ता दीपक दास संजय बेहरा ओमप्रकाश तिर्की निखिल सिंह निशांत गुप्ता विवेक चौहान आदित्य अग्रवाल विशाल गुप्ता राहुल गुप्ता विकास गुप्ता आशीष पैकरा शुभम गुप्ता त्रिलोचन सदावर्ती मनीराम बिंदे सिंह ठाकुर लोकेश्वर  बबन सिंह गजराज सिंह नरेंद्र किंडो विवेक हरिवंसी दशरथ पैकरा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 


अन्य पोस्ट