कोण्डागांव

एनीमिया मुक्त कोंडागांव अभियान, स्कूली बच्चों की रक्ताल्पता जांच
25-Nov-2022 9:22 PM
एनीमिया मुक्त कोंडागांव अभियान,  स्कूली बच्चों की रक्ताल्पता जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 25 नवंबर।
कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी के आदेशानुसार जिले को एनीमिया मुक्त करने के लिए एनीमिया मुक्त कोंडागांव अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य किशोरियों में एनीमिया की जांच कर रक्त अल्पता वाले किशोरियों को चिन्हांकित कर उनका उपचार और किशोरियों में जागरूकता अभियान चलाकर कोंडागांव जिले को एनीमिया मुक्त जिला बनाना है। 

इसी के तहत विकासखंड केशकाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्कूल एवं महाविद्यालय में जाकर किशोरियों की रक्ताल्पता की जांच की जा रही है। 

इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी अमृत लाल रोहलेडर से मिली जानकारी के अनुसार अब तक विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 2161 किशोरियों की रक्ताल्पता की जांच की जा चुकी है। जिसमें गांव में 56 गर्भवती माताओं सहित कुल 249 किशोरी, विद्यालय में पढऩे वाले कुल 1670 छात्राओं एवं स्व. महेश बघेल दंडकारण्य महाविद्यालय के कुल 242 किशोरियों के रक्त अल्पता की जांच की जा चुकी है, यह अभियान निरंतर जारी है। 

ज्ञात हो कि इस अभियान की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा एनीमिया मुक्त कोंडागांव के नाम से एप्लीकेशन भी बनाया गया है, जिसमें किशोरियों के जांच एवं उपचार संबंधी रिकॉर्ड की लाइव एंट्री स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही है जिसमें ब्लॉक स्तर एवं कलेक्टर द्वारा लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। अब तक हुए जांच में से कुल 88 गंभीर एनीमिक किशोरियों की पहचान की गई है, जिनका उपचार एवं परामर्श किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news