कोण्डागांव

केंद्रीय विद्यालय में भरतनाट्यम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति
25-Nov-2022 9:34 PM
केंद्रीय विद्यालय में भरतनाट्यम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 25 नवंबर।
केंद्रीय विद्यालय में रूट्स टू रूट्स कार्यक्रम के तहत सोमा नृत्यांगना (भरतनाट्यम) के भरतनाट्यम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।। पुष्पांजलि नृत्य माध्यम से उन्होंने कार्यक्रम प्रारंभ किया। उसके पश्चात भरतनाट्यम नृत्यकला के विषय में बच्चों को कराया जैसे इस नृत्यकला में, रागम् और इन तीन कलाओं का समावेश होता है। 

भावम् से भ, रागम् से र और तालम् से त लिया गया है। इसलिए भरतनात्यम यह नाम अस्तित्व में आया है। यह भरत मुनि के नाट्य शास्त्र पर आधारित है। इस नृत्य के प्रेरणास्त्रोत चिदंबरम के प्राचीन मंदिर मूर्तियों से आते हैं। 

केंद्रीय विद्यालय कोण्डागाँव के प्राचार्य जीआर जांगड़े ने मां सरस्वती छायाचित्र पर माला अर्पण व प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके विद्यालय की छात्राओं प्रेरणा एवं मंदिषा में वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। आलिया ने भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम के आलम साय तिग्गा, एमएल, निशांत कुमार, आशीष कुमार गुप्ता, उमेश, रूपल साव, सौम्या त्रिपाठी, जागृति सिन्हा, बबीता मंडावी, धनेश्वरी देवांगन, संगीता व काजल काजल महाजन की गरिमामयी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी महती योगदान दिया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news