बस्तर

युवा कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में सैकड़ों शामिल
25-Nov-2022 10:05 PM
युवा कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में सैकड़ों शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 25 नवंबर।
गुरुवार को युवा कांग्रेस नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा का आगाज बस्तर ब्लॉक के करन्दोला से बोडऩपाल, बड़े आमाबाल, मुंडागांव, घोटिया होते हुए नारायणपाल तक लगभग 20 किलोमीटर दूरी की पदयात्रा की जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता पूरी जोश के साथ उपस्थित होकर भारत जोड़ों यात्रा की संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। भारत जोड़ो यात्रा करन्दोला के माता मंदिर मे पूजा कर शुरू हुआ जो नारायणपाल में सम्पन्न हुई। 

भारत जोड़ो यात्रा में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद दीपक बैज, नारायणपुर के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। 

भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेसियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू किया गया भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को बताया। पदयात्रा को जगह लोगों का समर्थन एवं आशीर्वाद मिला प्रत्येक गांवों के महिलाओं के द्वारा भारत जोड़ों यात्रा के पदयात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 

 भारत जोड़ो यात्रा मे मुंडागांव बाजार और नारायणपाल मे सभा आयोजित हुई जिसमें बस्तर सांसद दीपक बैज ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि देश भेदभाव, जात-पात, धर्म के नाम पर लड़ाई, देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ती बेरोजगारी आदि अन्य समस्याओं से जूझ रहा है। इन सभी से देश को बचाने के लिए आपसी भाईचारा का नाता जोडऩे हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरुआत कर देश के लोगों को जोडऩे का काम कर रहे है।

 ताकि हमारा हमारा सुरक्षित रहे और विकास की पथ पर आगे बढ़े भारत जोड़ो यात्रा मे राहुल गांधी के साथ मैं भी सम्मिलित हुआ था जगह जगह उन्हें लोगों का आशीर्वाद एवं अपार जन समर्थन मिल रहा है।

समाज के सभी वर्ग के लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी इस देश के लोगों को जोडऩे निकले है। हमें भी उनके साथ जुडक़र भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन करते हुए देश को एकजुट करने में अपना सहयोग देना है। विधायक ने कांग्रेस की इतिहास को बताते हुए कहा कि देश में कांग्रेस ही है जो देशहित में कार्य करती है। 

 लोकतंत्र को बचाने के लिए बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए, किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं और युवाओं को न्याय देने के लिए हमेशा से कांग्रेस आगे आकर खड़ी है। 

 प्रदेश की भूपेश सरकार प्रदेश के सभी वर्गों को सम्मान न्याय दे रही है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल अन्य लोगों ने भी संबोधित करते हुए भारत जोड़ों यात्रा को जन समर्थन देने की अपील की। 

 भारत जोड़ों यात्रा में बस्तर सांसद दीपक बैज, नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, युवा कांग्रेस नारायणपुर जिलाध्यक्ष बोधन देवांगन, सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान, वरिष्ठ कांग्रेसी अचल वाजपेयी, श्याम सुन्दर पांडे, गजानंद पटेल, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद नैलवाल, वरुण सेठिया, मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम, युवा कांग्रेस भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, युवा नेता निलय कश्यप, अमित भद्र, श्यामकुमारी धु्रव, धनुर्जय नेताम, सोमारू बघेल, नरेंद्र, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सोमारू कश्यप, जीवन सेठिया, सत्यकांत कश्यप, रैतू बघेल, गणेश पटेल, रघु नाथ, शंभू सोढ़ी, दशरथ पांडे अभिषेक वाजपेयी, बबलू बघेल जय वट्टी, उमेश कर्मा, लक्ष्मण दिवान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news