महासमुन्द

सरायपाली के बहेरापाली, पिथौरा के डोंगरीपाली में नवीन केंद्र खोलने की अनुमति
26-Nov-2022 3:19 PM
सरायपाली के बहेरापाली, पिथौरा के डोंगरीपाली में नवीन केंद्र खोलने की अनुमति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 नवंबर।
राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों, किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महासमुंद जिले के विकासखंड सरायपाली के बहेरापाली और पिथौरा के डोंगरीपाली में नवीन केंद्र खोलने की अनुमति दी है। जिले में अब धान उपार्जन केंद्र की संख्या बढक़र 162 हो गई है।
राज्य शासन ने ग्रामीणों, किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महासमुंद जिले के विकासखंड सरायपाली के बहेरापाली और पिथौरा के डोंगरीपाली में नवीन केंद्र खोलने की अनुमति दी है। राज्य शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए है। जारी आदेश में कहा गया है कि खरीदी केंद्र में धान बिक्री के लिए निकटतम ग्रामों का निर्धारण कलेक्टर द्वारा किया जाएगा।  नवीन धान खरीदी केंद्र खुल जाने से ग्राम के आसपास के ग्रामीणों, किसानों को धान बेचने में सुविधा होगी। जिले में अब धान उपार्जन केंद्र की संख्या बढक़र 162 हो गई है। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने नए धान खरीदी केंद्र की आवश्यक तैयारी करने तथा नवीन खरीदी केंद्र में धान बिक्री के लिए निकटतम ग्रामों का निर्धारण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। 

मालूम हो कि महासमुंद जिले में पिछले खरीफ  सीजन में 152 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाती थी। चालू खरीफ सीजन में पहले चरण में तीन नए धान खरीदी केंद्र खुलने की अनुमति मिली। उसके बाद पांच नए धान खरीदी केंद्र खोलने की स्वीकृति मिली। शुक्रवार को दो और नवीन केंद्र खुलने की अनुमति दी गई है। इस चालू खरीफ  सीजन में 10 नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने की अनुमति प्रदान की गई है। 10 नवीन धान खरीदी केंद्र खुल जाने से अब जिले में 162 धान उपार्जन केंद्र हो जाएंगे। जिससे आसपास के किसानों को अपनी उपज की बिक्री करने में सुविधा होगी। जिले में इस वर्ष धान खरीदी की अनुमानित मात्रा 86 लाख क्विंटल से अधिक लक्ष्य निर्धारित है। इन उपार्जन केंद्रों में बीते एक नवंबर समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी शुरू हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news