धमतरी

केसीपीएस में विकासखंड स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी
26-Nov-2022 4:56 PM
केसीपीएस में विकासखंड स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 26 नवंबर।
कुरुद विकासखंड स्तरीय विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें 15 विद्यालयों के करीब 65 छात्र छात्राओं ने भाग लेकर अपने मॉडल का प्रदर्शन किया।  
शनिवार को मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष भानु चंद्राकर, प्राचार्य देवलाल यादव, नवोदय विद्यालय अंजना टोप्पो, पूनम प्रसाद, आत्मानंद स्कूल शिक्षक भीषम साहू ने किया।

मुख्य अतिथि भानु चंद्राकर ने विद्यालय में हो रहे नवाचार तथा बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल को देखकर प्रसन्नता जाहीर करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को कुछ नया सीखने को मिलता है जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
प्राचार्य देवलाल यादव ने बाल वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए बताया कि इससे बच्चों की रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। पूर्व में तीन विद्यार्थियों का राष्ट्रीय इन्स्पायर अवार्ड मॉडल प्रतियोगिता में चयन हो चुका है।

प्रतियोगिता में कुरुद विकासखंड के  65 विधार्थियों ने भाग लेकर अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। जिसमें पर्यावरण सुरक्षा, ऊर्जा के वैकल्पिक संसाधन सोलर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा। स्वास्थ्य एवं टेक्नोलाज़ी से सम्बंधित मॉडल शामिल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक गौरव गुप्ता, केआर ज्योति, लीना निर्मलकर, हेमंत साहू, गौरव काडे, करण सिन्हा आदि ने योगदान दिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news