सरगुजा

के. आर. टेक्निकल कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम
26-Nov-2022 8:02 PM
के. आर. टेक्निकल कॉलेज में  यातायात जागरूकता कार्यक्रम

अम्बिकापुर,26 नवंबर। सरगुजा पुलिस द्वारा के. आर. टेक्निकल कॉलेज में  यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के शतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में  ‘पथ सुरक्षा जीवन रक्षा’ अभियान चलाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, यातायात उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान, यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको के नेतृत्व में आज सडक़ दुर्घटनाओं मे कमी लाने के उद्देश्य से एवं छात्र-छात्राओं मे यातायात जागरूकता हेतु के.आर. टेक्निकल कॉलेज अम्बिकापुर में करीब 200 स्कूली छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के बारे में बताया गया।

अधिकांश दुर्घटनाएं वाहन चालक के लापरवाही, तेज गति, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, नशा का सेवन कर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन न करने के कारण सडक़ दुर्घटना हो रही है। जिसे रोकने हेतु यातायात नियमों का पालन किया जाना अत्यन्त जरूरी है। आम जनों को सुरक्षित व यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक शिक्षिका शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news