सरगुजा

भारतीय मूल्यों के संरक्षण का आह्वान
26-Nov-2022 8:07 PM
भारतीय मूल्यों के संरक्षण का आह्वान

पीजी कॉलेज में विधि विभाग का स्वर्ण जयंती समारोह

अम्बिकापुर, 26 नवंबर।
शनिवार को राजीव गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,अम्बिकापुर में संविधान दिवस एवं विधि विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- जिला विशेष न्यायाधीश, अम्बिकापुर, देवेन्द्र नाथ भगत, विशेष अतिथि के रुप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित जिन्दल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अपर संचालक, उच्च शिक्षा डॉ. एस. एस. अग्रवाल ने की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि देवेन्द्र नाथ भगत ने वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय मूल्यों के संरक्षण का आह्वान किया।

विशेष अतिथि अमित जिन्दल ने भारतीय प्रजातंत्र में सांसद की भूमिका विषय पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. एस. एस. अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में एक नागरिक के जीवन में विधि के महत्त्व को बताया तथा विद्यार्थियों से आह्वान किया कि समाज का प्रबुद्ध नागरिक होने के नाते वे समाज में विधि एवं हमारे संवैधानिक मूल्यों की स्थापना करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

विधि विभाग के विभागध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अतिथियों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। बाल मजदूरों को लेकर जीवन्त नाट्य प्रस्तुति ने उपस्थित सभा को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापक माधवेंद्र तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच संचालन डॉ. एस. एन. पाण्डेय के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधि विभाग द्वारा अपनी स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष कार्यक्रमों के विजेता/सहभागी छात्र/छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें निबंध लेखन, भाषण, च्जि़, रंगोली, मेहंदी, पोस्टर चित्र की प्रतियोगिताएँ व नुक्कड़-नाटक शामिल हैं।

भाषण में प्रथम एल.एल. बी. अन्तिम वर्ष के अनुराग तिवारी, द्वितीय एल.एल. एम. अन्तिम वर्ष के राम प्रताप तथा तृतीय स्थान एल.एल. बी. प्रथम वर्ष के पीयूष कुमार त्रिपाठी तथा एल.एल. बी. द्वितीय वर्ष के ऋषि राज सिंह को प्राप्त हुआ।

च्जि़ में प्रथम एल.एल. बी. अन्तिम वर्ष के पीयूष विश्वकर्मा, द्वितीय एल.एल. बी. प्रथम वर्ष की शारदा देवांगन तथा तृतीय एल.एल. बी. अन्तिम वर्ष के प्रवीण तिर्की रहे।
निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एल.एल. बी. अन्तिम वर्ष की सोमा, द्वितीय एल.एल. बी. अन्तिम वर्ष की अमृता नाग तथा तृतीय एल.एल. बी. अन्तिम वर्ष की पिंकी यादव और प्रवीण तिर्की रहे।

पूरी प्रतियोगिता में एलएलबी प्रथम वर्ष से पीयूष कुमार त्रिपाठी और शारदा देवांगन अपनी छाप छोडऩे में सफल रहे, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कारों में प्रथम वर्ष की सहभागिता सुनिश्चित की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news