महासमुन्द

बहेरापाली में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने मंजूरी, खरीदी केंद्रों की संख्या बढक़र 29
26-Nov-2022 8:20 PM
बहेरापाली में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने मंजूरी, खरीदी केंद्रों की संख्या बढक़र 29

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सरायपाली, 26 नवंबर। धान खरीदी प्रारंभ हुे 25 दिन हो गए, इस बीच सरायपाली शाखा में तीन नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की स्वीकृति मिली, जिसमें से जम्हारी समिति से अलग होकर आंवलाचक्का व नवरंगपुर से अलग होकर बारडोली में धान खरीदी केंद्र खुला, जहां खरीदी भी प्रारंभ हो गई है।

 25 नवंबर को जम्हारी, रिशेकेला समिति से बहेरापाली को नवीन उपार्जन केंद्र खोलने की स्वीकृति मिली है,जो बहुत जल्द अस्तित्व में आ जाएगा,और वहां भी 4 से 5 दिन के अंतराल में खरीदी प्रारंभ हो जाएगी।  अब धान खरीदी केंद्रों की संख्या अब बढक़र सरायपाली शाखा में 18, व ब्लॉक में 29 पहुंच गई है।

 किसानों की सुविधा अनुसार शासन द्वारा 3 साल के अंदर 16 नए धान खरीदी केंद्र खोले गए, इसी सत्र में जम्हारी समिति से आंवलाचक्का नवीन धान खरीदी केंद्र खुले। जिसके अंतर्गत आने वाले बहेरापाली में 25 नवंबर को नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने स्वीकृति मिल गई है, इसके अलावा नवरंगपुर समिति से बाराडोली में भी नवीन धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं।

धान खरीदी प्रारंभ होने के 25 दिन के अंदर तीन समिति से अलग होकर तीन धान खरीदी केंद्र खोले गए, नवीन धान खरीदी केंद्र बेहेरापाली के अंतर्गत बेहेरापाली, छिर्रापाली, पंडरीपानी, मोहन मुंड़ा व काकेनचुंवा के किसान धान बेच सकेंगे।

धान उपार्जन केंद्र जम्हारी से अलग होकर नवीन धान खरीदी केंद्र बहेरापाली में खुल जाने से बहेरापाली के 111 किसानों का 8564 कुंटल धान खरीदी होगा।इसी तरह इसके अंतर्गत आने वाले छिर्रापाली के 67 किसानों का 2848 क्विंटल धान, पंडरीपानी के 79 किसानों का 3863 क्विंटल धान, रिशेकेला समिति के मोहन मुड़ा के 184 किसानों का 9435 क्विंटल, काकेनचुंआ के 65 किसानों का 4603 क्विंटल धान की खरीदी होगी।

नए धान खरीदी केंद्र खुल जाने से 5 गांव के किसान लाभान्वित होंगे। ज्ञात हो कि 10 दिन पूर्व दो नए धान खरीदी केंद्र खुला था जिसमें आंवलाचक्का के अंतर्गत बहेरापाली शामिल था। जो अब नए खरीदी केंद्र खोलने की स्वीकृति मिलने से आंवला चक्का नए उपार्जन केंद्र के अंतर्गत आने वाले छिर्रापाली, व बेहेरापाली, पंडरीपानी के अलावा रिशेकेला समिति के मोहनमुड़ा व काकेनचुंवा के किसान अब बेहेरापाली में धान बेच सकेंगे।

नवीन धान खरीदी केंद्र बहेरापाली जम्हारी व रिशेकेला समिति से अलग होकर नए खरीदी केंद्र खुल रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news